HomeHimachalBilaspurपावर शटडाउन : बिलासपुर शहर के आसपास के इन इलाकों में बाधित...

पावर शटडाउन : बिलासपुर शहर के आसपास के इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 रविंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते डियारा अनुभाग के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर के डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दनोह, धमना, कोसरियां, वाटर टैंक, डिग्री कॉलेज और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  एम्स बिलासपुर में निजी बस हादसे के घायलों से मिले सीएम सुक्खू, पूछा कुशलक्षेम
spot_img

latest articles

explore more