HomeHimachalBilaspurएम्स बिलासपुर में निजी बस हादसे के घायलों से मिले सीएम सुक्खू,...

एम्स बिलासपुर में निजी बस हादसे के घायलों से मिले सीएम सुक्खू, पूछा कुशलक्षेम

एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को एम्स बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंका वर्मा होंगी सिरमौर जिला की नई डीसी

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर धार्मिक स्थलों की यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की निजी बस हादसे का शिकार हो गई थी। हादसा देर रात 2 बजे के आसपास बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र में हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह निजी बस पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर शिमला लौट रही थी।

ये भी पढ़ें:  श्रावण अष्टमी मेले के दौरान इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More