होमHimachalSirmaurनाहन कॉलेज को HPU युवा महोत्सव में तीसरा पुरस्कार, लोक नृत्य में...

नाहन कॉलेज को HPU युवा महोत्सव में तीसरा पुरस्कार, लोक नृत्य में किया कमाल

इस उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों, समिति के सदस्यों और सभी स्टॉफ को बधाई दी।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन के छात्रों ने जिला ऊना में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) युवा महोत्सव समूह-3 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा पुरस्कार हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार लोक नृत्य समूह के प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है।

इस उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों, समिति के सदस्यों और सभी स्टॉफ को बधाई दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास के लिए बहुत सहायक हैं।”

ये भी पढ़ें:  कृषि व बागवानी क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित एचपीयू युवा महोत्सव कार्यक्रमों में पुरस्कार जीतना छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह उन्हें भविष्य में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

समारोह के दौरान वरिष्ठ प्रोफेसर और एचपीयू युवा महोत्सव के समग्र समन्वयक डॉ. देवराज भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पूरी टीम और स्टाफ को उनकी मेहनत और सफलता के लिए बधाई दी।

इस स्वागत और प्रमाण पत्र प्रस्तुति समारोह में एचपीयू युवा महोत्सव समूह 3 के संयोजक डॉ. रविकांत, समिति के सदस्य प्रो. बारू राम, प्रो. विनोद, डॉ. सलोनी सूद, प्रो. मोनिका कुमारी और डॉ. वीना तोमर भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ : भूईरा की निष्ठा JNU दिल्ली में करेगी संस्कृत में मास्टर डिग्री, PHD लक्ष्य

एचपीयू युवा महोत्सव समूह-3 के लोक नृत्य में तृतीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों में स्वाति शर्मा, बंदना, कशिश चौहान, प्रीतिका, दीक्षा शर्मा, लोकेश तोमर, कृष तोमर, रिंकू, देवांश, निशांत, सूरज भारद्वाज शामिल रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More