HomeHimachalउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

नाहन : उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 दिसंबर से  8 दिसंबर, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 6 दिसंबर को दोपहर बाद पांवटा साहिब में जन समस्याएं सुनेंगे।

7 दिसंबर को प्रातः लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनने के बाद उद्योग मंत्री दोपहर बाद शिलाई के गांव पशमी में उठाऊ जल योजना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 8 दिसंबर को पशमी में देवता श्री चालदा महासु महाराज की दिव्य प्रवास यात्रा समारोह में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 14 नवंबर को इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More