HomeHimachalBilaspurCM सुक्खू 26 दिसंबर को बिलासपुर में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का करेंगे...

CM सुक्खू 26 दिसंबर को बिलासपुर में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का करेंगे नेतृत्व, इन योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास भी करेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 दिसंबर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बिलासपुर में आयोजित की जा रही एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे।

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 दिसंबर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बिलासपुर में आयोजित की जा रही एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को सुबह 10ः45 बजे एम्स हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे और 10ः55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर के परिसर से सिंथेटिक ट्रैक लुहणू मैदान तक आयोजित की जा रही एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का नेतृत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री 12ः40 बजे डीसी कार्यालय के समीप पहुंचेंगे और यहां बिलासपुर शहर के लिए निर्मित होने वाली वाॅटर एंड सेनिटेशन परियोजना के साथ पुलिस लाइन बिलासपुर में निर्मित होने वाले स्टाफ क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे।

ये भी पढ़ें:  नगर निकाय चुनाव को लेकर बद्दी पुलिस अलर्ट, वार्डों में फ्लैग मार्च कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

इसके बाद मुख्यमंत्री एसपी कार्यालय बिलासपुर पहुंचेंगे और सीसीटीवी मैट्रिक्स इंस्टॉलेशन के अंतर्गत बिलासपुर व घुमारवीं नगर क्षेत्र के लिए पीएमकेकेकेवाई स्कीम के तहत डीएमएफटी (नेत्रम् सर्विलांस व क्राइम रिस्पांस सेंटर) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 2ः25 बजे एम्स हेलीपैड से वापिसी का कार्यक्रम है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More