HomeCrimeमिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने...

मिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने मकान में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नकदी और आभूषण भी बरामद

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

नाहन : जिला सिरमौर के सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा माफिया के एक बड़े सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के रिहायशी मकान में दबिश देकर उसके कब्जे से मादक पदार्थ चिट्टा समेत नकदी और आभूषण भी बरामद किए हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन की टीम गश्त एवं नशा माफिया से जुड़ी गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए शहर के बाल्मिकी मोहल्ला की ओर रवाना थी। इसी दौरान पुलिस को किसी विश्वसनीय गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि सोहन लाल पुत्र स्व. अमरनाथ लंबे समय से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है और बताया गया कि पहले भी वह इसी मामले में जेल जा चुका है। अब फिर से वह अपने रिहायशी मकान से ही चिट्टा/हेरोइन की बिक्री कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  SIU की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा और मेथामफेटामाइन के साथ युवक गिरफ्तार, कार जब्त

उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान लोहे की अलमारी के अंदर एक सुनहरे रंग के मिट्टी के जले हुए अनार के भीतर डलीनुमा/चूर्णनुमा 10.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। इसके अलावा नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़ी 17,550 रुपये नकदी और 92.09 ग्राम वजन के आभूषण भी पुलिस ने कब्जे में लिए।

एसपी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं, ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लिया जा सके।

ये भी पढ़ें:  HP Police बनाम Delhi Police: युकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर जा रही पुलिस को शोघी में फिर रोका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More