HomeHimachalहिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा में जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य...

हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा में जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी

पार्टी संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी को ओबीसी मोर्चा के विस्तार और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नाहन : हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी को ओबीसी मोर्चा के विस्तार और सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बता दें कि जगदीश भारद्वाज जिला सिरमौर की कोटला मोलर पंचायत से संबंध रखते हैं। वह लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य जगदीश भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलवीर सिंह ठाकुर, प्रताप तोमर, नारायण सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया, भाजपा जिला महामंत्री रणवीर ठाकुर, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत, मेलाराम शर्मा और भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल, घोरल के सींग सहित बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार

जगदीश भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करेंगे और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More