होमHimachalShimlaडॉ. राजीव सैजल के पिता के निधन पर भाजपा नेतृत्व ने जताया...

डॉ. राजीव सैजल के पिता के निधन पर भाजपा नेतृत्व ने जताया शोक, कुमारहट्टी में आज होगा अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुर दास का शिमला में हृदयाघात के कारण निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुर दास का शिमला में हृदयाघात के कारण निधन हो गया है। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार आज कुमारहट्टी में किया जाएगा।

उनके निधन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, हर्ष महाजन, कंगना रनौत और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के इन दो जवानों का HPF&AS में चयन, बने सेक्शन ऑफिसर

भाजपा नेतृत्व ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। दिवंगत सतगुर दास की अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान जीरो प्वाइंट (लोहांजी), कुमारहट्टी से मोक्षधाम सेरी (गांधीग्राम के समीप) तक निकाली जाएगी। दाह संस्कार दोपहर 12:30 बजे संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें:  सिंचाई गणना में हिमाचल का कमाल: पहली बार एमएमआई सर्वे पूरा करने पर केंद्र से मिला सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More