HomeHimachalSirmaurसिरमौर में वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश बदले, डीसी ने जारी किया शुद्धिपत्र,...

सिरमौर में वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश बदले, डीसी ने जारी किया शुद्धिपत्र, जानें मेलों और त्योहारों पर कब रहेगी छुट्टी

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में तहसील और उप तहसील स्तर पर मनाए जाने वाले प्रमुख मेलों और त्योहारों के अवसर पर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों को लेकर शुद्धिपत्र जारी किया है।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में तहसील और उप तहसील स्तर पर मनाए जाने वाले प्रमुख मेलों और त्योहारों के अवसर पर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाशों को लेकर शुद्धिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार उप मंडल राजगढ़ के अंतर्गत तहसील राजगढ़ और उप तहसील नौहरी में श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश अब 13 अप्रैल के स्थान पर 16 अप्रैल 2026 को रहेगा।

जारी की गई संशोधित सूची के अनुसार तहसील नाहन में 25 मार्च 2026 को त्रिलोकपुर चैत्र मेला और 20 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी क्रम में श्री रेणुकाजी मेले के अवसर पर तहसील ददाहू में 19 और 20 नवंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। डीसी ने बताया कि तहसील संगड़ाह, तहसील नौहराधार और उप तहसील हरिपुरधार में श्री रेणुकाजी मेले के अवसर पर 21 और 23 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। तहसील पांवटा साहिब और उप तहसील माजरा में होला-मोहल्ला पर्व पर 5 मार्च और शरद उत्सव के अवसर पर 27 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री विद्यालयों में पहुंचे संयुक्त सचिव संदीप कदम, बच्चों से किया संवाद, जांची व्यवस्थाएं

तहसील कमरऊ में माघी त्योहार के अवसर पर 12 जनवरी और श्री रेणुकाजी मेले के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को अवकाश रहेगा। वहीं, तहसील शिलाई और उप तहसील रोनहाट में माघी त्योहार पर 12 जनवरी और बूढ़ी दिवाली के अवसर पर 9 दिसंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी प्रकार तहसील राजगढ़ और उप तहसील नौहरी में बैसाखी मेला 16 अप्रैल और श्री रेणुकाजी मेला पर 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। तहसील पच्छाद और उप तहसील नारग में वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर और श्री रेणुकाजी मेला के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें:  17 साल की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम, कमरे में बैड पर मिला नोट, जांच में जुटी पुलिस 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More