HomeEducationतकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026 में राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026 में राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2026) का आयोजन 17 मई, 2026 को सुबह 10 से 1 बजे तक किया जाएगा, जबकि तृतीय सेमेस्टर (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट-2026) 24 मई को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों प्रवेश परीक्षाओं के लिए आनलाइन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया मार्च व अप्रैल से आरंभ की जाएगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत तिथियां, पात्रता शर्तें व अन्य दिशानिर्देशों की सूचना बोर्ड की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, अब 406 ग्राम चरस के साथ ये शख्स किया गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More