बद्दी पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने पर 136 वाहनों के काटे चालान

बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

0

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत अलग-अलग श्रेणियों में कुल 136 वाहनों के चालान किए गए। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की एडवायजरी, प्रशासन ने लिया संज्ञान