HomeHimachalShimlaकलिंगा स्टेडियम में नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में चमके ये तीन खिलाड़ी, प्रदेश...

कलिंगा स्टेडियम में नेशनल रग्बी प्रतियोगिता में चमके ये तीन खिलाड़ी, प्रदेश का बढ़ाया मान

इन तीनों खिलाड़ियों का चयन दिसंबर माह में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के दौरान हुआ था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया।

शिमला : उडीसा के कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न हुई 10वीं सब जूनियर राष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिता में मशोबरा ब्लॉक के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शिमला जिले का नाम रोशन किया है।

मशोबरा ब्लॉक के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में मशोबरा ब्लॉक से तीन जूनियर खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें एमईएस मशोबरा स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा समायरा वर्मा, एमपीएस पब्लिक स्कूल मशोबरा की नौवीं कक्षा की छात्रा मानवी शर्मा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र आर्यन कंवर शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के आदेशों पर बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी, 3 पर केस

उन्होंने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन दिसंबर माह में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के दौरान हुआ था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया।

नंदलाल शर्मा ने बताया कि रग्बी खेल को अब हिमाचल प्रदेश में खेलों की सूची में शामिल कर लिया गया है। इससे प्रदेश के रग्बी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे भविष्य में इस खेल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्राले की चपेट में आने से 27 साल की युवती की मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More