HomeHimachalSirmaurविद्या कुंज हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों...

विद्या कुंज हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, झंडियों और देशभक्ति नारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण से हुआ।

नाहन : विद्या कुंज पब्लिक हाई स्कूल विक्रम बाग में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे गुब्बारों, झंडियों और देशभक्ति नारों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रातः ध्वजारोहण से हुआ। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया ठाकुर ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान, लोकतंत्र की महत्ता और नागरिकों के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशप्रेम की भावना को और अधिक सशक्त किया।

ये भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले का आरोपी शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से देश के प्रति निष्ठावान और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More