HomeEmployment18 को सांख्यिकी सहायक, 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी JBT...

18 को सांख्यिकी सहायक, 25 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी JBT भर्ती परीक्षा

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

हमीरपुर : हाल ही में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भर्ती परीक्षा संपन्न कराने के बाद अब आयोग जेबीटी और सांख्यिकी सहायक के पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) शिक्षक के 600 पदों को भरने के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के अनुसार जेबीटी भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

आयोग के अनुसार लैंड रिकॉर्ड विभाग में सांख्यिकी सहायक (पोस्ट कोड-25013) के पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 18 फरवरी को होगी, जबकि जेबीटी (पोस्ट कोड-25004) के 600 पदों के लिए परीक्षा 25 से 27 फरवरी के बीच ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए सीएम ने रवाना किया 60 खिलाड़ियों का दल

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को रोल नंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More