HomeHimachalSirmaurउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, 29 को इस कार्यक्रम...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, 29 को इस कार्यक्रम में करेंगे शिकरत

इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सेन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगों को उद्योग मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 29 जनवरी 2026 को जिला सिरमौर के प्रवास पर होंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में प्रातः 11 बजे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सेन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगों को उद्योग मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी समेत अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से भी प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  चैत्र मेलों की तैयारियों को लेकर दियोटसिद्ध में आपदा अलर्ट, बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में किया मॉक ड्रिल

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, एचबी जांच, सीक्वल, आभा आई-डी और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सेवाएं और आय प्रमाणपत्र एवं अपडेट के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के पोषण व विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स से हिमाचल की अर्थव्यवस्था व पर्यटन को झटका, कांग्रेस सरकार की नीतियां फेल : हर्ष महाजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More