HomeHimachalसिरमौर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता, नाहन जेल सहित इन संस्थानों...

सिरमौर पहुंचे मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता, नाहन जेल सहित इन संस्थानों में परखी जमीनी सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच करना, सुधार गृहों का निरीक्षण करना और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

नाहन : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने गुरुवार को सिरमौर प्रवास के दौरान कैदियों के मानवाधिकारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच करना, सुधार गृहों का निरीक्षण करना और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आयोग देश में मानवाधिकारों का प्रहरी है और कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26.516 किलोग्राम भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि आयोग अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करता है और आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कार्य करता है। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे मामलों में भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि आयोग की सोच है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो और सभी विभाग मानवाधिकारों के पालन को सुनिश्चित करें।

बालकृष्ण गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा अलग-अलग जिलों में जाकर मानवाधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाती है। विशेष निगरानीकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का वास्तविक आकलन करते हैं, ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में कार चालक युवक से चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने धरा, जांच में जुटी पुलिस

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने, बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने और कैदियों को कारागार के भीतर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा को भी मजबूत करने पर जोर दिया।

इससे पूर्व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने पच्छाद के नाली चांडोग आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत नाल स्थित आदर्श बाल निकेतन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निकेतन के स्टाफ का पुलिस चरित्र सत्यापन कराने, एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रखने और सुरक्षा दीवार के निर्माण के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के सख्त निर्देश: तीन माह में पूरे हों ग्रामीण विकास के सभी लंबित काम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More