Home Employment CBSE स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अधिसूचना जारी,...

CBSE स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अधिसूचना जारी, क्लिक पर पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

0

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी और गणित अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पांच वर्ष के अनुबंध आधार पर की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये मासिक फिक्स मानदेय दिया जाएगा, जो एक शैक्षणिक वर्ष में दस माह के लिए देय होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बधाई मांगने को लेकर आपस में भिड़ गए किन्नरों के दो गुट, क्रॉस FIR

अधिसूचना के अनुसार अंग्रेजी अध्यापक पद के लिए अभ्यर्थी का एमए अंग्रेजी होना आवश्यक है, जिसमें स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और बीएड अनिवार्य है। वहीं गणित अध्यापक पद के लिए एमए या एमएससी गणित के साथ बीएड योग्यता निर्धारित की गई है।

यह भर्ती फिक्स मानदेय के आधार पर पीजीटी पदों के लिए की जा रही है, ऐसे में टेट पास होना अनिवार्य नहीं रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी कर्मियों से जुड़े अन्य लाभ नहीं मिलेंगे। आयोग के अनुसार सीबीएसई स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के कुल 800 पद भरने की योजना है, जिसमें से 624 पद आयोग द्वारा भरे जाएंगे, जबकि शेष पद सैनिक कल्याण विभाग, खेल और दिव्यांग कोटे से संबंधित विभागों द्वारा भरे जाएंगे। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया भी विभाग स्तर पर जल्द शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री ने पीसीडीओ व फल विधायन केंद्र राजगढ़ का किया निरीक्षण, बागवानों व किसानों की समस्याएं भी सुनीं

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार होगी। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रदेश सरकार से इन पदों को भरने की मंजूरी 28 जनवरी को मिली थी। इसके बाद आयोग ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए अधिसूचना जारी कर दी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जल्द जारी होंगे नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन, ये होंगी पात्रता शर्तें