HomeHimachalSolanएसपी ने भुड बैरियर पर जांची ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात ड्यूटी में तैनात...

एसपी ने भुड बैरियर पर जांची ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात ड्यूटी में तैनात जवानों से की बातचीत, दिए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने भुड बैरियर पर यातायात ड्यूटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रबंधन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है, इसके लिए ट्रैफिक ड्यूटी में अनुशासन, विनम्रता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जवानों को हर स्थिति में संयम बनाए रखने की बात कही।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन

बद्दी पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनी रह सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More