HomeHimachalMandiशास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के लिए ऑडिशन 5 को, चयनित कलाकारों को मिलेगा...

शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के लिए ऑडिशन 5 को, चयनित कलाकारों को मिलेगा शिवरात्रि महोत्सव में प्रस्तुति का मौका

जो भी प्रतिभागी शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत गायन, वादन अथवा नृत्य में अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं, उनके लिए ऑडिशन में उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतर्गत 10 फरवरी को संकन गार्डन, इंदिरा मार्केट, मंडी में शाम 6 बजे से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन आयोजित किया जा रहा है। यह ऑडिशन 5 फरवरी को टेनिस हॉल पड्डल ग्राउंड मंडी में आयोजित होगा। ऑडिशन का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभागी शास्त्रीय संगीत के अंतर्गत गायन, वादन अथवा नृत्य में अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं, उनके लिए ऑडिशन में उपस्थित होना अनिवार्य है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी इच्छुक कलाकार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर ऑडिशन में भाग लें।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा नेटवर्क पर बड़ी चोट: चंडीगढ़ के युवक की गिरफ्तारी के बाद मोहाली से मुख्य सप्लायर पकड़ लाई हिमाचल पुलिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More