HomeCrimeपंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर पहुंचा था ये शख्स, एसआईयू...

पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर पहुंचा था ये शख्स, एसआईयू की टीम ने चिट्टे के साथ धरा

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीपी में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

सोलन : जिला सोलन की एसआईयू टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाइपास के समीप नाकेबंदी के दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस की तलाशी ली गई, जिसमें बस में सवार युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल (30) निवासी गांव काना द्यालग, धर्मपुर, सोलन के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कंडाघाट में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  शहीद दिवस पर CM सुक्खू ने अर्पित की श्रद्धांजलि, मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रखा 2 घंटे उपवास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More