HomeHimachalMandiभव्य ब्यास महाआरती के साक्षी बने हजारों लोग, उपमुख्यमंत्री बोले- मंडी की...

भव्य ब्यास महाआरती के साक्षी बने हजारों लोग, उपमुख्यमंत्री बोले- मंडी की पहचान बनेगी ब्यास महाआरती

ब्यास महाआरती में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरती में हिस्सा लेकर ब्यास नदी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंडी : जिला मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

ब्यास महाआरती में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरती में हिस्सा लेकर ब्यास नदी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आरंभ हुई है, जो आने वाले समय में मंडी की पहचान बनेगी। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में यह एक प्उरथा के रूप में स्थापित हो रही है। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर और डीसी मंडी को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास के 3 खिलाड़ी नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व, कलिंगा स्टेडियम में दिखेगा सिरमौर का दम

आरती की विधि वाराणसी से आए पांच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई गई। मंडी नगर अपनी स्थापना के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर नगर के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता लेजर शो भी प्रस्तुत किया गया। आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों का सक्रिय सहयोग रहा तथा बड़ी संख्या में नगरवासी इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के साक्षी बने।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहल लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशी शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, डीसी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला में लिफ्ट के समीप 2 करोड़ की लागत से बनेगा ‘हिमाचल हाट’, सीएम ने रखी आधारशिला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More