HomeHimachalBilaspurबिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का DC राहुल कुमार ने किया विमोचन

बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का DC राहुल कुमार ने किया विमोचन

इस विशेष वार्षिक कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीसी राहुल कुमार ने शुक्रवार को बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का औपचारिक विमोचन किया। इस विशेष वार्षिक कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया है।

इस कैलेंडर में बिलासपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, पारंपरिक मेलों, त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष रूप से समाहित किया गया है। इसके माध्यम से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को एक समग्र स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को वर्ष भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर सुलभ रहेगी।

ये भी पढ़ें:  48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

जिला प्रशासन ने कैलेंडर को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए बिलासपुर के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के मनमोहक छायाचित्रों को भी स्थान दिया है। प्रशासन ने इस कैलेंडर को केवल एक सूचना दस्तावेज तक सीमित न रखकर, जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पर्यटन विकास को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बनाया है।

इस अवसर पर डीसी राहुल कुमार ने कहा कि इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से जहां लोगों को जिले में समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलों, उत्सवों, त्योहारों आदि की जानकारी सहजता से उपलब्ध रहेगी, वहीं पर्यटन संबंधी जानकारी से पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने से न केवल पर्यटन व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, हाथ से न जानें दें रोजगार का ये मौका

उन्होंने कहा कि बिलासपुर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता इसे पर्यटन की दृष्टि से एक विशिष्ट एवं अत्यंत महत्वपूर्ण जिला बनाती है। यह कैलेंडर इन सभी विशेषताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More