HomeHimachalSirmaur31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : खिमटा

31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : खिमटा

नाहन|
डीसी एवं अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति सिरमौर सुमित खिमटा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की साझा जिम्मेदारी है. सरकार हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की चौंका देने वाली संख्या के साथ ड्राइवरों और पैदल चलने वालों के बीच अनुशासन, जागरूकता और सावधानी पैदा करने का प्रयास करती है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 16171.79 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद, आवक जारी, किसानों के खातों में 30.74 करोड़ जमा

डीसी सुमित खिमटा ने सभी लोगों से अपील की कि सुरक्षित सड़क वातावरण को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More