HomeHimachalSirmaurमुंबई में चमकी सिरमौर की अक्षरा, राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान...

मुंबई में चमकी सिरमौर की अक्षरा, राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर बढ़ाया हिमाचल का मान

विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि अक्षरा इससे पहले भी जी टीवी, सोनी टीवी, डांस इंडिया डांस और कई बड़े मंचों पर शानदार प्रस्तुति दे चुकी है और छोटी उम्र में कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।

नाहन : शहर के एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षरा ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दो दिन पहले हुई इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अक्षरा ने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि अक्षरा इससे पहले भी जी टीवी, सोनी टीवी, डांस इंडिया डांस और कई बड़े मंचों पर शानदार प्रस्तुति दे चुकी है और छोटी उम्र में कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले चंडीगढ़ में आयोजित जोनल स्तर की स्पर्धा में भी अक्षरा ने पहला स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उसे मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

ये भी पढ़ें:  निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग! स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट रोका तो होगी बड़ी कार्रवाई

मुंबई में हुए फाइनल मुकाबले में भी अक्षरा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य केके चंदोला ने अक्षरा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More