HomeHimachalSirmaurनियमितीकरण की मांग को लेकर नाहन पहुंचा ये संघ, शिक्षा उप निदेशक...

नियमितीकरण की मांग को लेकर नाहन पहुंचा ये संघ, शिक्षा उप निदेशक से लगाई गुहार

नाहन|
दैनिक भोगी एवं जलवाहक संघ शिक्षा विभाग जिला सिरमौर ने दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने की मांग की है. इस सिलसिले में संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला के शिक्षा उप निदेशक उच्च को एक ज्ञापन सौंपा.

संघ के जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष तुलसीराम, महासचिव कमलेश कुमार शर्मा, प्रेस सचिव अनिल शर्मा सहित अंजना देवी, सुनीता, रीना, कौशल्या देवी, राधा देवी, विपिन, सुमित्रा देवी, आनंद कुमार, सतीष कुमार, राजेश कुमार, सुमेर चंद, प्रेम सिंह, रतन सिंह आदि ने शिक्षा उप निदेशक उच्च को सौंपे मांग पत्र में कहा कि शिक्षा विभाग में 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए.

ये भी पढ़ें:  CBSE पैटर्न की ओर बढ़े 118 सरकारी स्कूल, 2028 में पहली बार देंगे बोर्ड परीक्षा

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में नियमित सेवादार के पद काफी समय से खाली नहीं है. इस कारण 11 वर्ष से अधिक समय नियमित होने में लग रहा है. जिला में ऐसे करीब 130 कर्मचारी है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पहले ही पूरा कर लिया है, लेकिन अब तक नियमित नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अन्य विभागों से जो पद मिले हैं, उन पदों पर उन्हें नियमित किया जाए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More