Home Himachal Mandi पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब डिजिटल माध्यम से मिलेंगे मासिक बिल

पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब डिजिटल माध्यम से मिलेंगे मासिक बिल

सभी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रत्येक माह की पहली तारीख को स्वतः हो जाएगी और स्वतः जनित बिल स्टेटमेंट को बोर्ड द्वारा प्रमाणित बिल की मान्य प्रति माना जाएगा।

0

मंडी : विद्युत उप-मंडल साईग्लू के सहायक अभियंता ई. विनीत कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं, उन्हें अब मासिक विद्युत बिल उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे। सभी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिलिंग प्रत्येक माह की पहली तारीख को स्वतः हो जाएगी और स्वतः जनित बिल स्टेटमेंट को बोर्ड द्वारा प्रमाणित बिल की मान्य प्रति माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपना मासिक उपभोग विवरण एवं बिल स्टेटमेंट हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं। पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर प्राप्त बिल का उपभोक्ता स्वयं प्रिंट निकाल सकता है। हार्ड कॉपी केवल लिखित अनुरोध पर ही उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला के इन इलाकों में 7 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन, बोर्ड करेगा ये काम

उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी अपडेट करवाने के इच्छुक उपभोक्ता कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उप-मंडल साईग्लू कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होकर अपना विवरण अपडेट करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्यालय साईग्लू से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 01905-281221 पर संपर्क कर सकते हैं।