HomeHimachalShimlaलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में 24 करोड़ की परियोजनाओं...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में 24 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

लोक निर्माण एवं शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखी।

शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखी। कैबिनेट मंत्री ने 4 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वाल लगाने के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 37 लाख 66 लाख रूपये की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज के कार्य का शिलान्यास भी किया। करीब 12 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में 13 किलोमीटर मेटलिंग एवं टारिंग कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 12 लाख रुपये के अन्य कार्य भी इसमें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  शौर्य चक्र विजेता डाक कर्मी स्व. बहादुर सिंह की पत्नी संदला देवी का निधन, सिरमौर में शोक की लहर

कैबिनेट मंत्री ने टाटा पावर एवं उषा इंटरनेशनल के सौजन्य से हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा 300 महिला उद्यमी को उद्यम स्थापित करने की दृष्टि से सिलाई किट वितरित की। इसके साथ ही सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाएं समाज-परिवार के उत्थान के लिए कार्य करती हैं।

आज महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी को किसी के नाम की जरूरत नहीं है, वह अपनी पहचान अपने नाम और काम से बना रही है। इस तरह की संस्थाओं में प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को रोजगार को नए आयाम मिलते हैं। उन्होंने संस्था को निर्देश दिए कि नया प्रोजेक्ट बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं उससे जुड़ सके। इसके लिए सरकार की तरफ हर संभव सहयोग मुहैया करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क निर्माण का रास्ता साफ, गिफ्ट डीड की बड़ी समस्या सुलझी, हफ्तेभर में होंगे टेंडर

कैबिनेट मंत्री ने विधायक निधि से घणाहट्टी पंचायत को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निराकरण सुनिश्चित किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More