Home Rashifal राशिफल 24 फरवरी 2026: धन, सेहत और संबंधों पर कैसा रहेगा ग्रहों...

राशिफल 24 फरवरी 2026: धन, सेहत और संबंधों पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 24 फरवरी 2026 तिथि: सप्तमी नक्षत्र: कृतिका करण: वणिज पक्ष: शुक्ल योग: एनद्र वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 24 फरवरी 2026
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: कृतिका
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: एनद्र
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:44am-01:59pm
राहुकाल: 03:24pm-04:49pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:11pm-12:57pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए नए दोस्त मिलेंगे। आज घर में अधिकतर समय आप सोकर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक संभव हो इसे नजरअंदाज करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

मिथुन राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आपके उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने कमरू घाटी से किया प्रस्थान, 9 दिन चलेगी पैदल यात्रा

कर्क राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौं गौशाला में दान करें।

सिंह राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

कन्या राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: गुस्से पर रखें काबू, जल्दबाजी में न लें बड़ा फैसला, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

धनु राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशों की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बिगड़ेगी! छवि बिगाड़ सकते हैं आपके शत्रु, जानें अपने सितारे...

मकर राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

कुंभ राशि
मौज मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची की वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

मीन राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356