HomeHimachalSolanबेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, बद्दी और नालागढ़ में...

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, बद्दी और नालागढ़ में होंगे कैंपस इंटरव्यू, भरे जाएंगे 143 पद

उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., वेल्डर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य हो।

सोलन : उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 26 फरवरी, 2026 को 57 पदों और उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 27 फरवरी, 2026 को 86 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज हिम इंजीनियर इंडिया प्रा. लि. बद्दी वेल्डर, प्रेस ऑपरेटर, ड्राइवर ट्रक के 17 पद और मैसर्ज अर्युदा गलोबल चंडीगढ़ ऑपरेटर, टेलेकालर, कोरडीनेटर, फील्ड इंजीनियर के 40 पदों को भरने लिए 26 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मॉडल करिअर सेंटर बद्दी नजदीक गुरुद्वारा संडोली, जिला सोलन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। मैसर्ज पेंगुइन इलेक्ट्रानिक प्रा. लि. नालागढ़ द्वारा ट्रेनी के 80 पद व मैसर्ज कोमेड केमिकल बद्दी द्वारा एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, केमिस्ट के 6 पदों को भरने लिए 27 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, नालागढ़, जिला सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें:  CEIR पोर्टल की मदद से बद्दी पुलिस ने ₹40 हजार का गुम मोबाइल किया बरामद, मालिक को सौंपा

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., वेल्डर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य हो। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित 26 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, मॉडल करिअर सेंटर, बद्दी नजदीक गुरुद्वारा संडोली, जिला सोलन और 27 फरवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, नालागढ, जिला सोलन में सुबह 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 9872640412, 9816928706 और 8219971112 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के स्कूलों में भरे जाएंगे आया/हेल्पर के 131 पद, जारी हुआ कैंपस इंटरव्यू का शेड्यूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More