HomeHimachalChambaDC मुकेश रेपसवाल के निर्देश : एफसीए के तहत लंबित मामलों का...

DC मुकेश रेपसवाल के निर्देश : एफसीए के तहत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा करें अधिकारी

डीसी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकासात्मक परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो।

एफसीए के अंतर्गत उपमंडल डलहौजी और भरमौर में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित अनुमति मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने वन मंडल अधिकारी भरमौर व डलहौजी को निर्देश दिए कि एफसीए मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रभावी और समन्वित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें:  चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

डीसी अंतर-विभागीय समन्वय पर बल देते हुए विभिन्न चरणों में आने वाली आपत्तियों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। बैठक में वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह और अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More