HomeHimachalHamirpur25 साल की न्यूनतम आयु शर्त खत्म, 624 शिक्षक पदों के लिए...

25 साल की न्यूनतम आयु शर्त खत्म, 624 शिक्षक पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका

संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब सीबीएसई स्कूलों में प्रोफेशनल अंग्रेजी और गणित शिक्षक की भर्ती के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। हालांकि भर्ती से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

हमीरपुर : राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के 312-312 पदों की भर्ती से जुड़ी अधिसूचना में संशोधन करते हुए न्यूनतम आयु 25 वर्ष की शर्त को समाप्त कर दिया है। आयु सीमा हटने के बाद अब अधिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का अवसर खुल गया है और आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को आठ दिन के लिए फिर से शुरू कर दिया है।

इससे पहले इन पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब सीबीएसई स्कूलों में प्रोफेशनल अंग्रेजी और गणित शिक्षक की भर्ती के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा लागू नहीं होगी। हालांकि भर्ती से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूलों के लिए लोगो बनाएं और पाएं 25 हजार का पुरस्कार, 30 जनवरी तक मांगीं प्रविष्टियां

प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में यह भर्ती पांच साल के आधार पर की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये मासिक फिक्स मानदेय दिया जाएगा। चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सरकार की स्वीकृति के बाद न्यूनतम आयु सीमा की शर्त हटाई गई है और अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त आठ दिन का समय दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान, दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More