होमHimachalKulluDC कुल्लू के निर्देश : ब्यास-पार्बती समेत चार नदियों की ड्रेजिंग कार्य...

DC कुल्लू के निर्देश : ब्यास-पार्बती समेत चार नदियों की ड्रेजिंग कार्य में तेजी लाएं अधिकारी

डीसी अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नदियों में जमा मलबे की ड्रेजिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ब्यास, पार्बती, सैंज और तीर्थन नदियों में संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों पर ड्रेजिंग कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से आरंभ करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।

कुल्लू : डीसी अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नदियों में जमा मलबे की ड्रेजिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ब्यास, पार्बती, सैंज और तीर्थन नदियों में संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों पर ड्रेजिंग कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से आरंभ करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। बैठक में वन विभाग, जल शक्ति विभाग, खनन विभाग और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य अरण्यपाल वन संदीप शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, एसडीएम निशांत ठाकुर, डीएफओ शशि किरण ठाकुर, डीएफओ एंजेल चौहान, एसीएफ वनिश ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, तहसीलदार हरी सिंह यादव और खनन निरीक्षक महिंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण जमा हुए भारी मलबे की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा नदी के विभिन्न हिस्सों में बहाव में आ रही बाधाओं, तटवर्ती बस्तियों एवं अधोसंरचना पर संभावित खतरे और ड्रेजिंग कार्य के लिए चिन्हित स्थलों की जानकारी साझा की गई।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब 400 KG अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया ये शख्स

डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को चिन्हित अति संवेदनशील स्थलों से संबंधित सभी आवश्यक राजस्व अभिलेख एवं संबंधित पंचायतों की अनापत्ति प्रमाण-पत्र संबंधित औपचारिकताएं एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि ड्रेजिंग कार्य के लिए सभी औपचारिकताओं में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए। डीसी ने कहा कि जमा मलबा नदी के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित होने से खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ड्रेजिंग कार्य को सभी कानूनी प्रक्रियाओं एवं विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्ययोजना तैयार करने और जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर यहां स्थापित हुआ वॉच टावर, जानें क्या है इसका खास मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More