HomeHimachalShimlaमार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी को होंगे...

मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी को होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक 12वीं या स्नातक पास होना चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैसर्ज वर्मा ज्वेलर्स सोलन यूबीए मार्केट सोलन के लिए मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक 12वीं या स्नातक पास होना चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  12 फरवरी को बुलाई कैबिनेट बैठक, सुक्खू सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साइट eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78078-36213 पर संपर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More