होमHimachalBilaspurनलवाड़ी मेला 2026: एआई नहीं, हाथों का जादू दिखाएं, मेले का लोगो...

नलवाड़ी मेला 2026: एआई नहीं, हाथों का जादू दिखाएं, मेले का लोगो डिजाइन करें और जीतें नकद इनाम

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला- 2026 के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन आमंत्रित किए गए हैं।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला- 2026 के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किया जाने वाला लोगो डिजाइन केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक महत्व, पारंपरिक स्वरूप, सांस्कृतिक झलक, स्थानीय पहचान और लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को दर्शाने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोगो केवल हाथ के माध्यम से ही तैयार किया होना चाहिए और एआई द्वारा तैयार लोगो मान्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर डिजाइन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन उचित ईनामी राशि प्रदान करेगा। प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 5100, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं छात्र आगामी 10 मार्च तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय को डिजाइन किया हुआ लोगो प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्तुत लोगो का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जाएगा और बेहतरीन लोगो डिजाइन को मेले का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चेस्टर हिल घोटाले की हाईकोर्ट जज से हो जांच: रणधीर शर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More