HomeHimachalSolanगलत दिशा में ओवरटेक करने वालों पर कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान,...

गलत दिशा में ओवरटेक करने वालों पर कार्रवाई, 15 वाहनों के चालान, टीटीआर बद्दी ने चलाया अभियान

ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने वाले चालकों के खिलाफ टीटीआर बद्दी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए।

बद्दी : ट्रैफिक जाम के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने वाले चालकों के खिलाफ टीटीआर बद्दी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 15 चालान किए। 27 फरवरी को चलाए गए अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने और ओवरटेक करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, पुलिस का सहयोग करने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  ठोडो मैदान में हुआ ‘पासवर्ड फॉर हैप्पीनेस’ कार्यक्रम, स्वास्थ्य और लोक निर्माण मंत्री रहे मौजूद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More