HomeHimachalSolanस्मार्ट मीटर के बिल पर फूटा गुस्सा, मंत्री के सामने कहा-...

स्मार्ट मीटर के बिल पर फूटा गुस्सा, मंत्री के सामने कहा- दीया जलाकर काम चला लूंगा, खंबा और मीटर उखाड़ ले बोर्ड

उपभोक्ता ने साफ कहा कि घर की बिजली कट चुकी है, फिर भी बिजली बोर्ड ने उसे 12 हजार का एक और 4500 रुपये का दूसरा बिल थमा दिया। बुजुर्ग दिलीप ने बताया कि वर्तमान में वह सिरमौर में रहता है। पहले उसका बिजली बिल करीब 300 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बिल कई गुना बढ़ गया।

सोलन : हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मिल रहे भारी भरकम बिजली बिलों को लेकर लगातार नाराजगी सामने आ रही है। सोलन जिले के जौणाजी में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान एक उपभोक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के सामने अपनी परेशानी रखते हुए भारी बिलों को लेकर कड़ा विरोध जताया।

उपभोक्ता ने साफ कहा कि घर की बिजली कट चुकी है, फिर भी बिजली बोर्ड ने उसे 12 हजार का एक और 4500 रुपये का दूसरा बिल थमा दिया। बुजुर्ग दिलीप ने बताया कि वर्तमान में वह सिरमौर में रहता है। पहले उसका बिजली बिल करीब 300 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बिल कई गुना बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उसका सालाना खर्च ही लगभग 15 हजार रुपये है। ऐसे में इतने बड़े बिल का भुगतान करना उसके लिए संभव नहीं है। वह कई बार बिजली दफ्तर के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में जनवरी महीने के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता ने भावुक होकर कहा कि उसे बिजली की जरूरत नहीं है और उसकी जमीन पर लगा खंबा भी हटा दिया जाए। वह पहले की तरह दीया जलाकर गुजारा कर लेगा। उसकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस पर बिजली बोर्ड के अधिकारी राहुल वर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और बिल की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने 4 मार्च को मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने भी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बता दें प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिलों की शिकायतें सामने आ रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उपभोक्ता इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पारदर्शिता के उद्देश्य से लागू की गई स्मार्ट मीटर व्यवस्था कई स्थानों पर उल्टा परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में ब्लैक फिल्म पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 25 वाहनों के चालान, मौके पर हटवाईं अवैध फिल्में
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More