HomeHimachalUnaहाईकोर्ट के आदेश पर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए 18 मार्च को...

हाईकोर्ट के आदेश पर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए 18 मार्च को होगा आवासीय प्लाटों का आवंटन

यह आवंटन प्रक्रिया 18 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम देसू जोधां, तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) में संपन्न होगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता, आरएंडएम और एसआर मंडल, बीबीएमबी, नंगल टाउनशिप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

ऊना : भाखड़ा बांध विस्थापित 27 पात्र परिवारों को आवासीय प्लॉटों का आवंटन पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा पारित आदेशों की अनुपालन में किया जा रहा है। यह आवंटन प्रक्रिया 18 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम देसू जोधां, तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) में संपन्न होगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता, आरएंडएम और एसआर मंडल, बीबीएमबी, नंगल टाउनशिप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

उपायुक्त कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसी रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने ऊना और बिलासपुर के सभी संबंधित भाखड़ा बांध विस्थापितों से निर्धारित तिथि व समय पर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इनमें ऊना जिला से धियान सिंह सुपुत्र सुंदर, पिछला गांव ढीयोंगली, तहसील और जिला ऊना और नरायण देवी (विधवा) सुपुत्री रतन सिंह, गांव मगनोहल मियां, तहसील और जिला ऊना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, टीम पुडुचेरी के लिए रवाना

उल्लेखनीय है कि ग्राम देसू जोधा में बसाए गए 27 पात्र भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को न्यायालय के आदेशानुसार आवासीय प्लॉट प्रदान किए जा रहे हैं। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए पुनर्वास प्रक्रिया को गति मिलेगी और प्रभावित परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण राहत प्राप्त होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More