HomeHimachalUnaजन शताब्दी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ट्रेन...

जन शताब्दी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, ट्रेन के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई

आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है और भटकते हुए ट्रैक के किनारे पहुंच गई, जहां हादसा हो गया।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पंजोआ कलां में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह करीब 4:30 बजे अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई जन शताब्दी एक्सप्रेस की टक्कर से महिला की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद शव करीब 100 मीटर तक घिसटता रहा और घटनास्थल पर शरीर के अवशेष बिखर गए।

जानकारी के अनुसार महिला रेलवे ट्रैक के साथ पैदल चल रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी ऊना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

महिला की पहचान के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसके नाम और पते की पुष्टि हो सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है और महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है और भटकते हुए ट्रैक के किनारे पहुंच गई, जहां हादसा हो गया। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More