HomeCrimeसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.9 ग्राम चिट्टे के साथ 33 साल...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.9 ग्राम चिट्टे के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार

नाहन|
सिरमौर पुलिस ने नाहन में 33 साल के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई को एसआईयू की टीम ने अंजाम दिया. आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार टीम गश्त पर तैनात थी. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी शिवांशु लोहिया निवासी छोटा चौक नाहन के कब्जे से 6.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था. नशा तस्करी मामले में आरोपी के तार और कहां जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें:  एसआईयू ने 5.8 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा युवक, घर पर दबिश देकर कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More