HomeHimachalSirmaurराजगढ़: महिला आरक्षी नेहा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सैकड़ों...

राजगढ़: महिला आरक्षी नेहा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

मनौण गांव से संबंध रखने वाली नेहा का पिछले वर्ष पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर चयन हुआ था और वह पिछले एक माह से पुलिस रिजर्व बटालियन बस्सी, बिलासपुर में कार्यरत थीं।

राजगढ़ : पुलिस रिजर्व बटालियन बस्सी में तैनात महिला आरक्षी नेहा के असामयिक निधन से समूचे राजगढ़ इलाके में शोक की लहर है। सोमवार को पैतृक गांव मनौण के फागू नाला में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर के बीच सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सोमवार सुबह नेहा का पार्थिव शरीर गांव मनौण लाया गया, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। छोटे भाई अभय शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बेटी के असामयिक निधन से पिता कमल दत्त शर्मा और माता निशा शर्मा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार टैक्स घटा रही, सुक्खू सरकार बढ़ाकर कर रही जन विरोधी काम : जयराम

मनौण गांव से संबंध रखने वाली नेहा का पिछले वर्ष पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर चयन हुआ था और वह पिछले एक माह से पुलिस रिजर्व बटालियन बस्सी, बिलासपुर में कार्यरत थीं। रविवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद अल्सर की गंभीर समस्या के चलते उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

अंतिम संस्कार के दौरान डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी, डीएसपी बस्सी योगेश दत्त जोशी और पीटीसी डरोह के डीएसपी तिलकराज शांडिल पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत महिला आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जवानों ने सलामी देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें:  चंबा में दर्दनाक हादसा: रावी में कार गिरने से एक MBBS प्रशिक्षु की मौत, दो घायल; एक लापता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More