Home Rashifal राशिफल 4 मार्च 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा...

राशिफल 4 मार्च 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें

आज का पंचांग | 4 मार्च 2026 तिथि: प्रतिपदा नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: धृति वार: बुधवार

0

आज का पंचांग | 4 मार्च 2026
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: धृति
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:45am-09:39am
राहुकाल: 12:32pm-01:59pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:09pm-12:55pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधित रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: दही या शहद का दान करें।

वृष राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

मिथुन राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: क्या कहता है आपका भाग्य, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और अपनाएं ये अचूक उपाय

कर्क राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज दिन के समय एक टाइम भोजन में नमक न खाएं।

सिंह राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील गाड़ दें।

कन्या राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भाग दौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

मकर राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ॐ का उच्चारण करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन 6 राशियों के लिए धन-लाभ के योग, जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

कुंभ राशि
पारिवारिक झमेले के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

मीन राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका मूड रोमांटिक रह सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: हनुमान अष्टक का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356