HomeHimachalSirmaurअराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के मुद्दों पर सीएम सुक्खू को नाहन...

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के मुद्दों पर सीएम सुक्खू को नाहन में सौंपा मांग पत्र

इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और महासंघ की ओर से तैयार मांग पत्र उन्हें सौंपा।

नाहन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाहन दौरे के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने उनका स्वागत किया और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया।

इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर ने कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग संघ के जिला प्रधान नागेंद्र ठाकुर, पटवारी एवं कानूनगो संघ के जिला प्रधान रजनीष शर्मा, हरदेव ठाकुर और राकेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More