HomeHimachalSirmaurसिर्फ 18 से 20 आयु वालों के लिए मौका! पांवटा साहिब में...

सिर्फ 18 से 20 आयु वालों के लिए मौका! पांवटा साहिब में 12 मार्च को 50 अप्रेंटिस पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित भर्ती शिविर में अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं।

नाहन : मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रामपुरघाट, पांवटा साहिब में अप्रेंटिस के 50 पदों को एक वर्ष के लिए भरा जाना है। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 9,600 रुपये वेतन दिया जाएगा और इसके साथ मुफ्त यात्रा और खाना सहित मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचली-इन-बैंगलोर ने राजभवन में बिखेरे हिमाचली संस्कृति के रंग

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित भर्ती शिविर में अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98166-16319 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More