HomeHimachalMandi11 मार्च से शुरू होगा एलपीजी गैस सुरक्षा जांच अभियान, उपभोक्ताओं से...

11 मार्च से शुरू होगा एलपीजी गैस सुरक्षा जांच अभियान, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

यह अभियान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को गैस पाइप की एक्सपायरी तिथि, उसकी स्थिति और लंबाई की जांच के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यदि पाइप में कट, दरार या अत्यधिक पुराना होने के संकेत मिलते हैं या उसकी अवधि 3 से 4 वर्ष पूरी हो चुकी होती है, तो उसे बदलने की सलाह दी जाएगी।

मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा गैस उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एलपीजी गैस सुरक्षा जांच अभियान 11 मार्च से शुरू किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड मंडी संजीव वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अधिकृत गैस वितरक और कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, रबर पाइप, गैस चूल्हा तथा संभावित गैस लीकेज की जांच करेंगे और गैस के सुरक्षित उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह अभियान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को गैस पाइप की एक्सपायरी तिथि, उसकी स्थिति और लंबाई की जांच के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यदि पाइप में कट, दरार या अत्यधिक पुराना होने के संकेत मिलते हैं या उसकी अवधि 3 से 4 वर्ष पूरी हो चुकी होती है, तो उसे बदलने की सलाह दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  ISBT टूटीकंडी से CM सुक्खू ने प्री-पेड टैक्सी सेवा का किया शुभारंभ, शिमला शहर सहित चंडीगढ़ तक मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि जिला मंडी में यह अभियान निगम की गैस एजेंसियों सरकाघाट, बलद्वाड़ा, करसोग, पधर और जोगिंदरनगर के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जबकि जिला कुल्लू में कुल्लू और मनाली स्थित एजेंसियों के माध्यम से भी यह अभियान चलाया जाएगा। संजीव वर्मा ने उपभोक्ताओं से इस सुरक्षा जांच अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे गैस से संबंधित संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और घरेलू गैस के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More