ऊना : स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 87 स्कूल बसों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किए गए।
- ये भी पढ़ें :
आईओसीएल प्लांट में 11 मार्च को बजेगा सायरन! प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं - अस्पताल का औचक निरीक्षण… और फिर सीधे निर्देश! DC अपूर्व देवगन ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पकड़ी खामियां

