HomeHimachalMandiसिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला...

सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 18 को, DC करेंगे अध्यक्षता

इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (IAS) और हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (HPAS) जैसी सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन और रणनीति प्रदान करना है।

मंडी : जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 18 मार्च, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में यहां उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी।

इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (IAS) और हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (HPAS) जैसी सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन और रणनीति प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, उत्तर लेखन कौशल, वैकल्पिक विषय चयन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  विश्व जल दिवस : मलगांव के बच्चों ने चित्रकला से समझाया पानी का महत्व, बढ़ाई जागरूकता

कार्यशाला में अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन अपूर्व देवगन ( भाप्रसे) व डॉ. जितेंद्र चंदेल ( हिप्रप्र सेवा /भावसे) द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में डाउट क्लियरिंग सेशन, प्रश्न-उत्तर और आईएएस व एचपीएएस अधिकारियों के प्रेरणादायक अनुभव भी शामिल होंगे, जिससे अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यार्थियों से इस कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता शैक्षणिक योग्यता व जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसकी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 7018893399 के माध्यम से भेजकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के समय और अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया जाएगा। यह कार्यशाला सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर सिद्ध होगी। डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि आने वाले समय में भविष्य सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी कार्यशालाएं जिला मंडी के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई में आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More