Home Crime मेडिकल स्टोर के काउंटर में छिपा रखा था देसी कट्टा, 22 साल...

मेडिकल स्टोर के काउंटर में छिपा रखा था देसी कट्टा, 22 साल का युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक से अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।

0

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने झाड़माजरी में ठाकुर मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक के कब्जे से देसी कट्टा बरामद किया, जिसे आरोपी ने अपनी दुकान के काउंटर में छिपाकर रखा हुआ था।

आरोपी की पहचान साहिल ठाकुर (22) निवासी गांव कलस्वाई, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है, जो उक्त मेडिकल स्टोर का मालिक है। तलाशी के दौरान बरामद देसी कट्टे के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए कांग्रेस के अनुराग, पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में आगामी जांच जारी है।