HomeHimachalBilaspurनलवाड़ी मेले की तैयारी तेज, मंत्री राजेश धर्माणी को मिला खास न्योता,...

नलवाड़ी मेले की तैयारी तेज, मंत्री राजेश धर्माणी को मिला खास न्योता, 17 मार्च के शुभारंभ में शामिल होने का आग्रह

डीसी एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने सोमवार को घुमारवीं में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी से भेंट की।

बिलासपुर : डीसी एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने सोमवार को घुमारवीं में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी से भेंट की। उन्होंने 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को आमंत्रित किया।

राजेश धर्माणी ने इस आमंत्रण के लिए डीसी राहुल कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर का सुप्रसिद्ध नलवाड़ी मेला केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामूहिक सामाजिक जीवन का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। इस मौके पर एडीसी ओम कांत ठाकुर, तहसीलदार बबीता धीमान भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  डॉ. पवनेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी, बने लोक सेवा आयोग के सदस्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More