आज का पंचांग | 19 मार्च 2026
तिथि: प्रतिपदा
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद
करण: नाग
पक्ष: शुक्ल
योग: शुक्ल
वार: गुरुवार
आज के शुभ मुहूर्त:
06:27am-07:57am
10:58am-03:29pm
राहुकाल: 01:59pm-03:29pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:05am-12:30pm
दिशाशूल: दक्षिण
मेष राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।
वृष राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।
मिथुन राशि
छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में नीले फूलों से शनि जी की उपासना करें।
कर्क राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।
सिंह राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।
कन्या राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उठते ही किसी फलदार पौधे में चढ़ा दें।
तुला राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।
वृश्चिक राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।
धनु राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।
मकर राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।
कुंभ राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
मीन राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप हार्दिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि देव की उपासना करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


