HomeHimachalSirmaurनाहन : सेन की सैर मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा...

नाहन : सेन की सैर मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर वीरवार शाम सेन की सैर मोड़ के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर वीरवार शाम सेन की सैर मोड़ के पास दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को चोटें नहीं आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के रामपुर बुशहर से हरिद्वार की ओर जा रही ऑल्टो कार जैसे ही नाहन से सटे सेन की सैर के पास पहुंची तो चालक मोड़ पर अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान अनियंत्रित हुई ऑल्टो सामने से आ रही स्विफ्ट कार से जा भिड़ी। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

ये भी पढ़ें:  'The Many Voices of the Wind' को मिला लोक भवन का मान, राज्यपाल ने किया नाहन की डॉ. विनिता पाल की पुस्तक का विमोचन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नाहन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More